लापसी -
सामग्री-
- 250 ग्राम- गेहूँ का दलिया
- 200 ग्राम- घी
- 300 ग्राम- चीनी या अपने स्वाद अनुसार
- किशमिश
- इलायची-चूर्ण
- बादाम, चिरौंजी,काजू ( आवश्यकता अनुसार )
- पानी -3 -4कप
- सर्व प्रथम दलिया को घी डालकर सेंकें। हलका गुलाबी रंग का होने पर उसमें गर्म पानी डालें।
- उसमें किशमिश डालें और धीमी आँच पर पकने दें। दाना पककर फूल जाय तभी उसमें चीनी डालें।
- घी अलग होने तक उसे पकने दें। बाद में इलायची का चूर्ण डालें .
- उस पर चिरौंजी और काजू , बादाम की कतरन डालें।