खिचड़ी
आवश्यक सामग्री -
विधि -
आवश्यक सामग्री -
- चावल - एक कटोरी
- मूंग की दाल - आधा कटोरी
- प्याज़ -1( छोटे टुकड़ो में कटे हुये )
- आलू - 2 ( छोटे टुकड़ो में कटे हुये )
- मटर दाना - आधा कटोरी
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई )
- देशी घी या तेल - 2 बड़े चम्मच, आपकी इच्छा के अनुसार
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्ची 1 /2 चम्मच या
- काली मिर्च - 4-6 (दरदरी कूट लीजिये)
- लोंग - 4 (दरदरी कूट लीजिये)
- हल्दी - 1/6, छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( कटा हुआ )
विधि -
- चावल ओर दाल को साफ करें,
- 1 घंटे के लिये पानी में भिगो दें.
- कुकर में घी या तेल डाल कर गरम करें.
- अब गरम घी में हींग और जीरा डाल दीजिये.
- जीरा ब्राउन होने के बाद,इसमें प्याज़ डालकर भुने ब्राउन कलर होने तक ,
- अब इसमें हरी मिर्च काली मिर्च, लोंग, हल्दी पाउडर डाले .
- 3-4 बार चमचे से चलायें, अब इसमें सब्जियाँ डाल दीजिये.
- सब्जियों को 2-3 मिनिट चमचे से चला चला कर भूनिये.
- अब दाल और चावल डाल दें. 2-3 मिनट तक चमचे से चलाते हुये भूनें.
- अब इसमें पानी डाले ,साथ ही स्वादानुसार नमक भी डाल दीजिये.
- कुकर बन्द कर दीजिये.
- जैसे ही एक सीटी आये, तुरन्त गैस बन्द कर दीजिये.
- आपकी खिचड़ी तैयार हो चुकी है.
- खिचड़ी को बड़े बाउल में निकाल लें. हरा धनियां ऊपर से डालकर सजायें. गरमा गरम वेज खिचड़ी में घी डाल कर परोसे और साथ में कड़ी या दही, अचार भी परोसे .