गोभी पकोड़ा
आवश्यक सामग्री -
विधि -
आवश्यक सामग्री -
- बेसन ------- 250 ग्राम
- गोभी ------ 400 ग्राम
- लाल मिर्च ----- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/2 चम्मच
- हरा धनियाँ ------ आधा छोटी कटोरी, बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च ------ 5 या 6 ( बारीक कटी हुई )
- नमक ------ स्वादानुसार
- तलने के लिये ------ तेल
विधि -
- सबसे पहले बेसन को पानी मिलाकर घोलना है.
- बेसन को एक बर्तन में डाल लीजिये और उसमें पानी डालकर चमचे से मिलाइये,
- यह गाढ़ा पेस्ट बन जायेगा.
- इस घोल को चमचे से चलाते हुये अच्छी तरह फैट लें,
- और इसमें नमक, लाल मिर्च हरी मिर्च, अजवायन और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला लें. इसे 15 मिनिट के लिये रख दें.
- तब तक फूल गोभी को काट कर अच्छी तरह धो लें.
- गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें.
- जब तेल गरम हो जाय तो उसमें गोभी के एक टुकड़े को बेसन के पेस्ट में लपेट कर तेल मे़ डाल दीजिये.
- इसी तरह से 6-7 गोभी के टुकड़े एक -एक करके बेसन में लपेट कर तेल में डाल दें.
- ब्राउन होने पर कलछी से पलट दीजिये,
- और अब दूसरी तरफ भी ब्राउन होने दें.
- जब ये दोनों तरफ बाउन हो जाय, तब कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिये .
- इसी तरह से सारे पकोड़े तैयार कर लीजिये.
- गोभी के पकोड़े तैयार हैं.
- गरमा गरम गोभी के पकोड़े टमाटर की या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.