आलू - पकोड़ा
आवश्यक सामग्री -
विधि -
आवश्यक सामग्री -
- बेसन - 250 ग्राम
- आलू - 250 ग्राम
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अजवाइन - 1 /2 चम्मच
- सोफ़ - 1 /2 चम्मच
- जीरा - 1 /2 चम्मच
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी, बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 5 या 6 ( बारीक कटी हुई )
- नमक - स्वादानुसार
- तलने के लिये - तेल
विधि -
- सबसे पहले बेसन को पानी मिलाकर घोल बना लेते है.
- इसमें नमक, लाल मिर्च, अजवाइन , सोफ़ ,जीरा , हरी मिर्च, और हरा धनियां डाल कर अच्छी तरह मिला लें.
- इसे 15 मिनिट के लिये रख दें.
- तब तक आलू छील लें और उन्हैं थोड़ा मोटा गोल गोल काट लें.
- गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल डाल कर गरम करें.
- जब तेल गरम हो जाय तो उसमें आलू के एक टुकड़े को बेसन के पेस्ट में लपेट कर तेल मे़ डाल दीजिये.
- ब्राउन होने पर पलट दीजिये, और अब उन्हैं दूसरी तरफ भी ब्राउन होने दें,
- और जब ये दोनों तरफ बाउन हो जाय, तब कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिये
- . इसी तरह से सारे पकोड़े तैयार कर लीजिये.
- आलू के पकोड़े तैयार हैं.
- गरमा गरम आलू के पकोड़े दही या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.