मूंगफली चिक्की
आवश्यक सामग्री -
विधि -
आवश्यक सामग्री -
- मूंगफली के दाने --- 500 ग्राम
- गुड़ या चीनी --- 500 ग्राम
- घी --- 2 छोटी चम्मच
विधि -
- एक कढाई ले और गर्म करे और उसमे मूंगफली दाने को डाले और
- मूंगफली के दाने को भुन ले , और उनका छिलका निकाल लीजिये,
- कढ़ाई में दो छोटी चम्मच घी डाल कर गैस पर रखें और कर गरम करें.
- गुड़ तोड़ कर कढ़ाई में डालें, गुड़ को चलाते जायं. (मीडियम गैस पर पकायें) गुड़ पिघलने लगता है
- आप उसे लगातार चलाते हुये पकायें, जब सारा गुड़ पिघल जाने के बाद चाशनी को 4-5 मिनिट तक और पकायें, चाशनी तैयार है.
- चाशनी में मूंगफली के दाने डालकर अच्छी तरह मिलाइये,
- 2-3 मिनिट तेज चलाते हुये पकाइये.
- एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कीजिये.
- कढ़ाई में बनी हुई चिक्की तुरन्त प्लेट में फैलाइये.
- चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये.
- और ठंडा होने पर टुकड़ों को अलग अलग कर लीजिये.
- मूंगफली की चिक्की तैयार है.