बेसन सूजी का ताया
आवश्यक सामग्री -
विधि -
आवश्यक सामग्री -
- सूजी — एक कप
- बेसन — एक कप
- दही — एक कप से थोड़ा कम
- शिमला मिर्च ——— 1 बारीक काटी हुई यदिआप चाहें
- हरी मिर्च ——— 1-2 बारीक काटी हुई )
- अदरक ——— 1 इंच लम्बा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ , यदि आप चाहें
- हरा धनियाँ ——— एक कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
- नमक ——— स्वादानुसार
- अजवाइन -
- लाल मिर्ची -1 /4चम्मच यदि आप चाहें
विधि -
- दही में 2 कप पानी मिलाइये,
- फैंट कर छाछ् बना लीजिये.
- सूजी और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये
- और छाछ् डाल कर इसे चमचे से चलाकर मिलायें,
- मिश्रण में गुठलियाँ न पड़ने दें.
- नमक मिलायें और 15 मिनट के लिये रख दीजिये.
- अब 15 मिनिट बाद मिश्रण में शिमला मिर्च, अजवाइन , लाल मिर्ची
- हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
- अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लीजिये.
- नौनस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम करिये.
- थोड़ा तेल तवे पर लगा कर चिकना कर लीजिये.
- चमचे में मिश्रण भर कर गरम तवे पर गोल गोल ताया फैलाइये.
- गैस धीमी कर दीजिये.
- छोटी चम्मच से तेल लेकर ताया के चारों ओर तेल डालिये
- और थोड़ा सा तेल ताया के ऊपर भी डाल दीजिये.
- निचली सतह ब्राउन होने पर कलछी की सहायता से पलट दीजिये
- और दूसरी ओर भी ब्राउन होने तक सेकिये.
- आपका ताया बन चुका हैं. तवे से उतार कर प्लेट में रख लीजिये.
- इसी तरह आपको सारे ताए बनाने हैं.
- गरमा गरम ताया टमाटर की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.