गाजर का हलवा
आवश्यक सामग्री -
विधि -
आवश्यक सामग्री -
- गाजर -1 कि. ग्राम
- चीनी-250 ग्राम
- मावा -250 ग्राम
- दूध - 1/2 लीटर
- देशी घी - 2 -3 टेबल स्पून
- कशमिश
- काजू - 12-15 ग्राम (4-5 टुकड़े कर लीजिये)
- छोटी इलाइची- 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
विधि -
- गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हैं कद्दू कस कर लीजिये.
- मावा को एक कढाई में डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये.
- भुना हुआ मावा एक कटोरे में निकाल कर रख लीजिये.
- कढाई में घी डालकर डाल कर गैस पर रखिये और गर्म कीजिये ,
- कद्दूकस किये हुये गाजर को इसमें डालकर पकाइए दूध डालकर मिला दीजिये,
- गाजर को नरम होने तक पकने दीजिये.
- जब दूध सुख जाये तब चीनी मिला दीजिये, आप उसे चलाते रहे ,
- अब किशमिश, काजू और मावा मिला दीजिये.
- हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनिट तक पकायें,
- गैस बन्द कर दें और पीसी हुई इलाइची मिला दीजिये.
- आपका गाजर का हलवा तैयार है.