मोती चूर के लड्डू
सामग्री -
विधि -
सामग्री -
- बेसन -३ कप
- शक्कर -२कप
- दुध - २ चम्मच
- केशर कलर -( आवश्यकता अनुसार )
- घी - तलने के लिए
- इलायची - १चम्म्च
- बादाम - १०-१५
- पिस्ता - १०-१५
- पानी - ३+३ कप
विधि -
- पानी एवं शक्कर को मिला कर चाशनी बनाइये . चाशनी १ तार वाली होनी चाहिए.
- चाशनी में दूध मिलाइये ताकि चाशनी की गंदगी बाहर आ जाये , गंदे झाग को बहार निकाल ले .
- एवं चाशनी में कलर मिला ले , तथा चाशनी को अलग रख ले .
- अब बेसन का घोल बनाना है, बेसन में पानी डालकर पेस्ट बनाइये और कलर मिलाइये .
- कढ़ाई में घी डालकर गर्म करे .
- छेद वाली छलनी लेकर उसमे थोडा -थोडा घोल डालकर बूंदी बनाइये ,
- इस बूंदी को बाद में चाशनी में डाले
- जब बूंदी चाशनी चूस ले तो उसमे इलायची पावडर मिलाइये .
- अब इनके लड्डू बना कर बादाम -पिस्ता से सजा ले .
- मोती चूर के लड्डू तैयार है ..............