बेसन की बर्फी
- बेसन `-500 ग्राम
- चीनी- 500 ग्राम
- खोवा -250 ग्राम ( भुन कर रख ले )
- पानी.- 250 मिली ली.
- घी.-500 ग्राम
- बादाम,पिस्ता,काजू ,-अपनी इच्छानुसार
- पीसी इलायची - 7
- पिसा खोपरा (नारिअल) - १ कप
विधि
- . एक नानस्टिक पेन लेकर उसमे घी डालकर गर्म करे .
- उसमे बेसन डालकर ( धीमी आंच पर ) अच्छे से भुने ब्राउन कलर होने तक .
- अब इसे निचे उतार ले .
- अब एक कड़ाई में शक्कर एवं पानी डालकर चासनी बनानी है . 2 तार की चासनी बनाइये .
- अब इसमें बेसन और खोवा मिला ले और अच्छे से मिक्स कर ले . गैस बंद कर दे .
- इसमें खोपरा और इलायची भी मिला दे .
- एक थाली ले उसमे घी लगा कर फेला दे .
- अब इसमें मिश्रण फेला दे ,और इस पर सूखे मेवे डालकर अच्छे से दबा दे .
- जब मिश्रण सेट हो जाये तो इसे डायमंड आकर में काट ले .
- लीजिये तैयार है बेसन की बर्फी*