तिल मावा टिक्की
आवश्यक सामग्री -
विधि -
आवश्यक सामग्री -
- तिल - 500 ग्राम
- मावा - 500 ग्राम
- गुड़ - 500 ग्राम
- घी - 2 छोटी चम्मच
- काजू - आधा कप (काट लीजिये.)
- इलाइची - १० ( बारीक पिस ले )
विधि -
- तिल को साफ कीजिये,
- कढ़ाई में तिल डालकर मीडियम आग पर भूनिये
- तिल हल्के ब्राउन होने पर आग बन्द कर दीजिये.
- भुने तिल को किसी थाली में निकाल लीजिये.
- आधा कप तिल बचाकर,सारे तिल मिक्सर से दरदरे पीस लीजिये.
- मावा को कढ़ाई में डालिये और धीमी आग पर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये और इसे
- प्लेट में निकाल ले ,
- गुड़ को बारीक तोड़ लीजिये, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये,
- गरम घी में गुड़ डाल कर पिघलाइये. आग बन्द कर दीजिये,
- पिघले गुड़ में पिसे हुये तिल, भुना हुआ मावा, बारीक कतरे हुये काजू और इलाइची पाउडर सभी चीजें डालकर अच्छी तरह मिलाइये.
- तिल मावा टिक्की के लिये मिश्रण तैयार है.
- मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण उठाइये, गोल कीजिये और हाथ से दबाकर टिक्की का आकार दे दीजिये,
- इस टिक्की को साबुत तिल पर रख कर दबाइये और तिल चिपका लीजिये,
- बाटी के बीच एक काजू का टूकड़ा रखिये, हाथ से दबा कर लगा दीजिये,
- तिल मावा टिक्की को थाली में रख दीजिये.
- सारे मिश्रण से इसी तरह सारे तिल मावा टिक्की तैयार करके थाली में रख दीजिये.
- लीजिये तिल मावा टिक्की तैयार हैं,