राजगिरे की पूरियाँ
सामग्री :
विधि :
सामग्री :
- 3कप - राजगिरा आटा,
- 3 - उबले आलू,
- पाव चम्मच- लाल मिर्च पावडर,
- थोड़ा-सा जीरा
- 4-5 बारीक कटी- हरी मिर्च,
- नमक- स्वादानुसार,
- हरा धनिया- बारीक कटा,
- तलने के लिए तेल
विधि :
- राजगिरा आटा चलनी से छान लें।
- आलू को उबाल ले एवं बारीक मैश करके राजगिरा आटा में मिला दें।
- अब सारा मसाला डालकर आटे को हल्का टाइट गूँध लें।
- आटे को 20मिनट के लिए रख छोड़ें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करने रख दें।
- तैयार आटे की लोइयाँ बनाकर उसकी पूरी बेल लें
- और राजगिरे की कुरकुरी पूरियाँ तल लें।
- अब कुरकुरी पूरी को दही या दही के रायता के साथ परोसे